ये जो मुझ पर निखार है साईं

आप ही की बहार है साईं

आप चाहें तो जान भी ले लें
आप को इख़्तियार है साईं

तुम मिलाते हो बिछड़े लोगों को
एक मेरा भी यार है साईं

किसी खूँटी से बाँध दीजे उसे
दिल बड़ा बे-महार है साईं

इश्क़ में लग़्ज़िशों पे कीजे मुआ'फ़
साईं ये पहली बार है साईं

कुल मिला कर है जो भी कुछ मेरा
आप से मुस्तआ'र है साईं

एक कश्ती बना ही दीजे मुझे
कोई दरिया के पार है साईं

रोज़ आँसू कमा के लाता हूँ
ग़म मिरा रोज़गार है साईं

वुस'अत-ए-रिज़्क़ की दुआ दीजे
दर्द का कारोबार है साईं

ख़ार-ज़ारों से हो के आया हूँ
पैरहन तार-तार है साईं

कभी आ कर तो देखिए कि ये दिल
कैसा उजड़ा दयार है साईं

— Rehman Faris

More by Rehman Faris

Other ghazal from the same pen

See all from Rehman Faris →

Emotional Shayari

Shers of emotional.

All Emotional Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling