ज़ख़्म खाए हुए पुराने ,पर

लौट आए मगर बुलाने पर

वो भटकती बग़ैर यादों के
है ख़ुशी आ गई ठिकाने पर

लौट चलते मगर कहाँ जाएँ
याद जाती नहीं भुलाने पर

कोशिशें रायगाँ हुईं मेरी
तुम नहीं आ सकी बुलाने पर

नौकरी कर रहे दिनों दिन हम
जल गए लोग मुस्कुराने पर

— Rudransh Trigunayat

More by Rudransh Trigunayat

Other ghazal from the same pen

See all from Rudransh Trigunayat →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling