alag sabse tabeeyat hai karen kya | अलग सब सेे तबीअत है करें क्या

  - Saarthi Baidyanath

अलग सब सेे तबीअत है करें क्या
मुझे बुत से मोहब्बत है करें क्या

दुआ में मौत मेरी मांगते हैं
सितमगर की शरारत है करें क्या

बदन संदल निग़ाहें शबनमी हैं
क़सम से वो क़यामत है करें क्या

मैं आदत शाइरी की छोड़ देता
मगर दिल की ज़रूरत है करें क्या

कोई भी डुगडुगी सुनकर न आया
मदारी को शिकायत है करें क्या

सनम ने रख लिया है मुझको दिल में
न मरने की इजाज़त है करें क्या

  - Saarthi Baidyanath

Birthday Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Birthday Shayari Shayari