KHabar to kaagazon ki kashtiyaañ de jaayeñgi mujhko | ख़बर तो काग़ज़ों की कश्तियाँ दे जाएँगी मुझको

  - Saarthi Baidyanath

ख़बर तो काग़ज़ों की कश्तियाँ दे जाएँगी मुझको
ये लहरें ही तुम्हारी चिट्ठियाँ दे जाएँगी मुझको

कभी तो बात मेरी मान जाया कर दिल-ए-नादाँ
तेरी नादानियाँ दुश्वारियाँ दे जाएँगी मुझको

लिखे थे जो दरख़्तों पर अभी तक नाम हैं क़ाएम
ख़बर ये भी कभी पुरवाइयाँ दे जाएँगी मुझको

बिछड़ जाने का डर मुझको नहीं डर है तो ये डर है
न जाने क्या न क्या रुस्वाइयाँ दे जाएँगी मुझको

तुम्हीं को भूल जाऊँ मैं अजी ये हो नहीं सकता
तुम्हारी यादें आकर हिचकियाँ दे जाएँगी मुझको

  - Saarthi Baidyanath

Hijr Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Hijr Shayari Shayari