mushkilon men bhi pareshaan nahin hota hai | मुश्किलों में भी परेशान नहीं होता है

  - Saarthi Baidyanath

मुश्किलों में भी परेशान नहीं होता है
दिल किसी बात पे हैरान नहीं होता है

इब्तिदा में ही भुलाना हो भुला दो मुझको
बाद में भूलना आसान नहीं होता है

तुम गरीबों की भलाई के लिए काम करो
आदमी होना ही इन्सान नहीं होता है

घर वही है कि जहाँ लोग मोहब्बत से रहें
घर कोई जंग का मैदान नहीं होता है

ये ग़लत सोच ही दुनिया की बदलनी है मुझे
साहिलों पर कोई तूफ़ान नहीं होता है

  - Saarthi Baidyanath

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari