phoolon men naazuki kahaan hai ab | फूलों में नाज़ुकी कहाँ है अब

  - Saarthi Baidyanath

फूलों में नाज़ुकी कहाँ है अब
थी कभी ताज़गी कहाँ है अब

आज कल 'इश्क़ तो दिखावा है
आशिक़ी आशिक़ी कहाँ है अब

शक्ल-सूरत तो पहले जैसी है
आदमी आदमी कहाँ है अब

अब नुमाइश है सिर्फ चेहरों की
हुस्न में सादगी कहाँ है अब

चाँद अब दूधिया नहीं दिखता
रात भी शबनमी कहाँ है अब

लोग बाहरस मुस्कुराते हैं
यार सच्ची हँसी कहाँ है अब

छाँव भी बदली बदली लगती है
धूप भी धूप सी कहाँ है अब

जो समंदर को ढूंढ़ने निकले
ऐसी अल्हड़ नदी कहाँ है अब

एक दीवाना सा जो शाइर था
हाँ वो हाँ 'सारथी' कहाँ है अब

  - Saarthi Baidyanath

Nature Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Nature Shayari Shayari