किसी भी ज़ख़्म का दिल पर असर न था कोई

ये बात जब की है जब चारा-गर न था कोई

किसी से रंग-ए-उफ़ुक़ ही की बात कर लेते
अब इस क़दर भी यहाँ मो'तबर न था कोई

बनाए जाऊँ किसी और के भी नक़्श-ए-क़दम
ये क्यूँ कहूँ कि मिरा हम-सफ़र न था कोई

गुज़र गए तिरे कूचे से अजनबी की तरह
कि हम से सिलसिला-ए-बाम-ओ-दर न था कोई

जिसे गुज़ार गए हम बड़े हुनर के साथ
वो ज़िन्दगी थी हमारी हुनर न था कोई

अजीब होते हैं आदाब-ए-रुख़्सत-ए-महफ़िल
कि उठ के वो भी चला जिस का घर न था कोई

हुजूम-ए-शहर में शामिल रहा और इस के बा'द
'सहर' उधर भी गया मैं जिधर न था कोई

— Sahar Ansari

More by Sahar Ansari

Other ghazal from the same pen

See all from Sahar Ansari →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling