zimmedaari shaane par shubh qismat zaat nahin hai | ज़िम्मेदारी शाने पर शुभ क़िस्मत ज़ात नहीं है

  - Sandeep dabral 'sendy'

ज़िम्मेदारी शाने पर शुभ क़िस्मत ज़ात नहीं है
'इश्क़ मोहब्बत यार हमारे बस की बात नहीं है

कूचा कूचा डिग्री लेकर फिरते हैं सुब्ह-ओ-शाम
काम नहीं मिलता है पास बसर-औक़ात नहीं है

घेर ग्रहण लेता मुफ़्लिस घर में पैदा होते ही
देख हमारी किस्मत में चौदहवीं-रात नहीं है

यार चुनावी मुद्दे हैं हर बार सियासत-दाँ के
देख धरातल पर तो कोई भी सौग़ात नहीं है

सैंडी हम ठहरे छोटे-मोटे किरदार खगों के
बैठे घन के ऊपर हम में कोई ख़ात नहीं है

  - Sandeep dabral 'sendy'

Poverty Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Poverty Shayari Shayari