दिल में ऐसा दर्द छुपा है

कहने भर से दिल दुखता है

प्यार करो या ग़ुस्सा कर लो
तुम पर सब अच्छा लगता है

वो क्या तुम को धोखा देगा
वो माँ का राजा बेटा है

रोना तो जायज़ है उस का
बचपन का सपना टूटा है

अच्छाई का झूठ यही है
अच्छों का अच्छा होता है

उस लड़की से जाकर कहना
वो लड़का दिल का अच्छा है

— Sanskar Shrivastav

More by Sanskar Shrivastav

Other ghazal from the same pen

See all from Sanskar Shrivastav →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling