मूड नहीं है आज हमारा जाने दो
इश्क़ नहीं है यार गवारा जाने दो
रातों को यूँ जगना छोड़ो जानेमन
नहीं टूटता कोई सितारा जाने दो
तुम से अच्छा मुझ को न मिल पाएगा
कोई नहीं है तुम से प्यारा जाने दो
उस को मेरा होना है तो पूरा हो
या तो फिर सारे का सारा जाने दो
तेरे जाने से ज़्यादा कुछ न होगा
मर जाएगा दिल बेचारा जाने दो
मेरी नज़रों के आगे लाओ उस को
दुनिया का हर एक नज़ारा जाने दो
— Sanskar Shrivastav















