कितना ख़ुश-रंग तेरा लहजा है

जो तेरी आँख से छलकता है

मैं तो ये जान कर परेशां हूँ
मेरी ख़ातिर कोई सँवरता है

उस का ख़त इक किताब में है उधर
और इधर घर का घर महकता है

इतना आसान तो नहीं हूँ मैं
जितना आसान तू समझता है

तू ने कह तो दिया मुझे पत्थर
मेरे सीने में दिल धड़कता है

— Santosh S Singh

More by Santosh S Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Santosh S Singh →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling