मैं फिर से हो जाऊँगा तन्हा इक दिन

बैन करेगा रूह का सन्नाटा इक दिन

जिन में अभी इक वहशी आग के साए हैं
वो आँखें हो जाएँगी सहरा इक दिन

बीत चुका होगा ये ख़्वाबों का मौसम
बंद मिलेगा नींद का दरवाज़ा इक दिन

मिट जाएगा सेहर तुम्हारी आँखों का
अपने पास बुला लेगी दुनिया इक दिन

डूब रहा हूँ झूट और खोट के दरिया में
जाने कहाँ ले जाए ये दरिया इक दिन

मैं भी लौट आऊँगा अपने तआ'क़ुब से
तुम भी मुझ को ढूँढ़ के थक जाना इक दिन

— Saqi Faruqi

More by Saqi Faruqi

Other ghazal from the same pen

See all from Saqi Faruqi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling