Waseem Siddharthnagari

Waseem Siddharthnagari

@WaseemSiddharthnagariOfficial

Waseem Siddharthnagari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Waseem Siddharthnagari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

40

Likes

24

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ज़रा सी मिल्कियत ले कर तकब्बुर में मगन क्यूँ हो ठिकाना जब तुम्हें मालूम है दो गज़ ज़मीं होगी — Waseem Siddharthnagari
इस तरह से दिल मेरा अपने घर में लगता है घर में रहता हूँ फिर भी घर की याद आती है — Waseem Siddharthnagari
शब-ए-ज़ुल्मत भी हो जाए पशेमाँ दिया ऐसा जलाना चाहता हूँ — Waseem Siddharthnagari
दरीचा खोलकर क्या देखता हूँ वही इक चाँद उस में तेरा चेहरा — Waseem Siddharthnagari
मुझे भी ढकने हैं सब ऐब अपने सो अब पैसे कमाना चाहता हूँ — Waseem Siddharthnagari
ठिकाना गर कोई पूछेगा हम सेे कहेंगे फ़ख़्र से दो गज़ ज़मीं है — Waseem Siddharthnagari
मैं हक़ीक़त उसे समझ बैठा जो हक़ीक़त में यार झूठा है — Waseem Siddharthnagari
कोई ग़लती से अपनी सीख लेता है कोई बस कोसता रहता है ग़लती को — Waseem Siddharthnagari
उस को आज़ादी से नफ़रत ख़ुद-ब-ख़ुद हो जाएगी जो परिंदा पिंजरे में रहने का आदी हो गया — Waseem Siddharthnagari
मेरे हिस्से की कोई रौशनी रखता कैसे मैं तो सूरज की तरह तेज़ चमकता भी नहीं — Waseem Siddharthnagari
इस शिद्दत से आग लगी है सीने में केवल तेरी याद से बुझना मुश्किल है — Waseem Siddharthnagari
कौन किस पर किस तरह करता रहे यूँँ ए'तिबार क्यूँ कि चेहरों में छुपा हर शख़्स दिखता है मुझे — Waseem Siddharthnagari
बहुत यादें जुड़ी हैं इस जगह से यहाँ मैं ख़ूब रोना चाहता हूँ — Waseem Siddharthnagari
नुमाइश जिस्म की करते रहो तुम नुमाइश हम हया करते रहेंगे — Waseem Siddharthnagari
अगर तौफीक़ सजदे की मुयस्सर हो रही है फिर ख़ुदा का शुक्र है मुझ को अमीरी से नवाज़ा है — Waseem Siddharthnagari
समझ जाओगे तुम भी हाल मेरा किसी से दिल लगा कर देख लेना — Waseem Siddharthnagari
तरकीब ढूँढ़ता हूँ उन्हें भूल जाने की और इस अमल में याद वो फिर और आते हैं — Waseem Siddharthnagari

Ghazal