मुझ से पूछो प्यार का मतलब
तुम क्या जानो हार का मतलब
वो हरजाई वो क्या जाने
इश्क़ मोहब्बत प्यार का मतलब
जलते हैं दो चूल्हे घर में
समझे तुम दीवार का मतलब
अहल-ए-क़लम गर बिक जाए फिर
बे-मतलब अख़बार का मतलब
शहर में दर दर ठोकर खाई
तब समझा घर बार का मतलब
हुस्न को आगे रखने वाले
समझे नहीं किरदार का मतलब
लफ़्ज़ों से बस ख़ुशबू आए
उर्दू है गुफ़्तार का मतलब
— Waseem Siddharthnagari















