कोई ऐसा है अफ़साना

जिस
में ज़िंदा हो परवाना

ख़्वाब में तुम को ही देखूँगा
देखो ख़्वाब में तुम ही आना

यक-दम शोहरत गर मिल जाए
जड़ अपनी तुम भूल न जाना

भूल उसी को बैठे हो तुम
जो देता है आब-ओ-दाना

अपनी क़ीमत को पहचानो
क्यूँ तुम दिखती हो रोज़ाना

ज़िक्र रहा किरदार का तब तक
जब तक रक़्स किया परवाना

आज करूँगा अपनी बातें
आज मिला है दोस्त पुराना

— Waseem Siddharthnagari

More by Waseem Siddharthnagari

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Siddharthnagari →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling