सारी दुनिया उस की ख़्वाहिश

उस को पाना मेरी ख़्वाहिश

उस की ख़्वाहिश मैं क्या जानूँ
वो है मेरी पहली ख़्वाहिश

अहल-ए-हवस का आलम देखो
जो मिल जाए वो ही ख़्वाहिश

सारी ख़्वाहिश से बढ़कर है
दिल में हुब्ब-ए-नबी की ख़्वाहिश

रब हो जाए मुझ से राज़ी
मेरी बस है इतनी ख़्वाहिश

— Waseem Siddharthnagari

More by Waseem Siddharthnagari

Other ghazal from the same pen

See all from Waseem Siddharthnagari →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling