ik shakhs tha jo ja chuka hai yaar ab | इक शख़्स था जो जा चुका है यार अब

  - Sarvjeet Singh

इक शख़्स था जो जा चुका है यार अब
मुझ में बसा कोई नया है यार अब

जो भी कमाया ख़र्च डाला यार सब
ले दे के बस इक तू बचा है यार अब

बस क्या बताऊँ हाल अपना मैं तुझे
बिन रूह के तन पल रहा है यार अब

सब देख कर के सोचता हूँ मैं यही
संसार में कोई ख़ुदा है यार अब

काफ़ी सवालों के मिले हैं हल मुझे
फ़ुर्सत से जो ख़ुद को पढ़ा है यार अब

  - Sarvjeet Singh

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari