yaar mire sabki majboori hoti hai | यार मिरे सबकी मजबूरी होती है

  - Sarvjeet Singh

यार मिरे सबकी मजबूरी होती है
वर्ना किसको प्यारी दूरी होती है

गुमनामी में साथ नहीं देता कोई
रिश्ते बनते जब मशहूरी होती है

उसकी बातें कान लगाकर सुनता हूँ
उसकी हर इक बात ज़रूरी होती है

जिस शब उसका ख़्वाब नहीं आता मुझको
उस शब मेरी नींद अधूरी होती है

सब में वो बस थोड़ा-थोड़ा दिखता है
उसकी इक तस्वीर न पूरी होती है

  - Sarvjeet Singh

Bebas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Bebas Shayari Shayari