jo bhi rootha hai tum usko rootha rahne do | जो भी रूठा है तुम उसको रूठा रहने दो

  - Sarvjeet Singh

जो भी रूठा है तुम उसको रूठा रहने दो
अपने इस दिल को फिर टूटा-फूटा रहने दो

बन जाने दो उसको सच्चा सबके ही आगे
ख़ुद को फिर तुम सबके आगे झूठा रहने दो

तुम उस सेे यूँँ इतनी ज़्यादा मत तफ़तीश करो
मेरा किसने,कब-कब,क्या-क्या लूटा,रहने दो

इसको खाकर प्यार वग़ैरह फिर बढ़ जाएगा
ऐ दोस्त अगर ये उसका है जूठा,रहने दो

उसको इस दुनिया के मेले में खो जाने दो
छूट गया है हाथ अगर तो छूटा रहने दो

अपनी आँखों के पानी से सींच सकूँ जिसको
दिल में उसकी यादों का इक बूटा रहने दो

  - Sarvjeet Singh

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sarvjeet Singh

As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh

Similar Writers

our suggestion based on Sarvjeet Singh

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari