“सुन री सखी”

यूँ ख़याल रख सखी जैसे तेरा ऐनक हूँ मैं
यूँ खिंचा जाऊँ तेरी ओर जैसे चुम्बक हूँ मैं
बरसात होने के बा'द निकलते हैं कीट-पतंगे
पर तुझे जो पसंद आएगा वही मेंढ़क हूँ मैं
यार तू तो समझती ही नहीं है मेरी ख़ामोशी
कब से इशारों में कह रहा तेरा सेवक हूँ मैं
सखी क्यूँ डरती है इक़रार-ए-मोहब्बत से
यूँ माँग रब से जैसे तेरा पूरा-पूरा हक़ हूँ मैं
सावन की बरसातें बड़ी प्यारी होती हैं सखी
तेरी गीली ज़ुल्फ़ें भीगी-भीगी पलक हूँ मैं
देख सखी यूँ नादानी में मुझे खो मत देना
तेरा यार और इक पागल-सा बालक हूँ मैं

— Sahil Verma

More by Sahil Verma

Other nazm from the same pen

See all from Sahil Verma →

Dost Shayari

Shers of dost.

All Dost Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling