इस जहाँ में दोस्त सब को सच्चे कैसे मिलते हैं
ये बताओ कोई अक्सर अच्छे कैसे मिलते हैं
हाथ तक तो मैं ने लड़की से मिलाया है नहीं
कोई बतलाओ गले लड़की से कैसे मिलते हैं
'इश्क़ में भी हाँ मुनाफ़े मिलते हैं लोगों मगर
ये बताओ कोई यारी में ये कैसे मिलते हैं
सोचता हूँ मैं, ये जीवन कैसे बीतेगा मेरा
ये बताओ जीने के और रस्ते कैसे मिलते हैं
खो गई वो मेरी अच्छी दोस्त मुझ से ही कहीं
ये बताओ कोई कल के बिछड़े कैसे मिलते हैं
Read Full