main jo vehshat se oob jaaunga | मैं जो वहशत से ऊब जाऊँगा

  - Shadan Ahsan Marehrvi

मैं जो वहशत से ऊब जाऊँगा
मौजे दरया में डूब जाऊँगा

कितनी गहरी हैं कत्थई आँखें
इन निगाहों में डूब जाऊँगा

इस क़दर चाहेगी जो तू मुझको
तेरी चाहत से ऊब जाऊँगा

लाख मुझ पर भले लगे तोहमत
कू-ए-जानाँ में ख़ूब जाऊँगा

ना ख़ुदा को अगर ख़ुदा समझूँ
इस सेे अच्छा मैं डूब जाऊँगा

'इश्क़ की मौज तेज़ है शादान
मैं जो तैरा तो डूब जाऊँगा

  - Shadan Ahsan Marehrvi

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadan Ahsan Marehrvi

As you were reading Shayari by Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Writers

our suggestion based on Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari