दिल तोड़ना तो सरकशी होती नहीं

और इस ख़ता पर जेल भी होती नहीं

हर झोपड़ी में खोपड़ी है लाज़िमन
हर खोपड़ी पर झोपड़ी होती नहीं

तुम को भले जो भी समझ आए मगर
इन लड़कियों में नाज़ुकी होती नहीं

इल्म-ओ-अदब शेर-ओ-सुख़न में चूर हूँ
सो मुझ से अब ये नौकरी होती नहीं

है चाहतों ने इस क़दर तोड़ा शगफ़
अब चाहतों पर शा'इरी होती नहीं

— Adnan Ali SHAGAF

More by Adnan Ali SHAGAF

Other ghazal from the same pen

See all from Adnan Ali SHAGAF →

Mazdoor Shayari

Shers of mazdoor.

All Mazdoor Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling