बे-झिझक आ गए बेख़बर आ गए
आज रिन्दों में वाइज़ किधर आ गए
गुफ़्तगू उन सेे होती ये किस्मत कहाँ
ये भी उनका करम है नज़र आ गए
आना जाना भी ये ख़ूब है आप का
बे-कहे चल दिए बेख़बर आ गए
हम तो रोते ही थे 'इश्क़ में रात दिन
तुम भी आख़िर इसी राह पर आ गए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shakeel Badayuni
our suggestion based on Shakeel Badayuni
As you were reading Chehra Shayari Shayari