dil uski mohabbat men pareshaan to hogaa | दिल उसकी मोहब्बत में परेशान तो होगा

  - Shakeel Jamali

दिल उसकी मोहब्बत में परेशान तो होगा
अब आग से खेलोगे तो नुक़सान तो होगा

वादे पे न आओगे तो तफ़्तीश तो होगी
कानून को तोड़ोगे तो चालान तो होगा

हमने तो उसे एक अँगूठी भी नहीं दी
वो ताज-महल देख के हैरान तो होगा

  - Shakeel Jamali

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shakeel Jamali

As you were reading Shayari by Shakeel Jamali

Similar Writers

our suggestion based on Shakeel Jamali

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari