ham ko doshi thehraate hain | हम को दोषी ठहराते हैं

  - shampa andaliib

हम को दोषी ठहराते हैं
ख़ुद ही लोग बदल जाते हैं

अपनों की बातें सुन कर हम
अब मन ही मन घबराते हैं

उन को कोई दुख नइँ होता
जो अपना रोना गाते हैं

रोज़ दुआ में रब से बोलूँ
जाने वाले कब आते हैं

छोड़ के दुनिया-दारी मुझ को
अब चंदा तारे भाते हैं

पागल क़ासिद लौटा कर अब
मेरी चिट्ठी ले आते हैं

  - shampa andaliib

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari