तुम्हारा नाम ले कर आ रही है
हवा पैगाम ले कर आ रही है
सहेली की ख़ुशी से लग रहा है
कोई इन'आम ले कर आ रही है
मुझे आते सभी ये सोचते हैं
ये फिर से काम ले कर आ रही है
मुझे दिन की कोई चिंता नहीं है
मुसीबत शाम ले कर आ रही
समझना देर मंदिर में हुई तो
ये मीरा श्याम ले कर आ रही है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by shampa andaliib
our suggestion based on shampa andaliib
As you were reading Jashn Shayari Shayari