बिछड़ने का इरादा कर लिया क्या
सनम ग़ैरों से वा'दा कर लिया क्या
सुना है भर गया है आप का दिल
बताओ इश्क़ ज़्यादा कर लिया क्या
सुना है भूलने हम को लगे हो
कहो पक्का इरादा कर लिया क्या
सुना है मुझ से बेहतर मिल गया है
किसी सीधे को सादा कर लिया क्या
— Shamsul Hasan ShamS















