तेरे पहलू में तितली देख ली है

मेरी क़िस्मत है अच्छी देख ली है

यक़ीनन देख ली है सब ने दुनिया
अगर जो तेरी खिड़की देख ली है

यहाँ से चाँद को देखा है मैं ने
वहाँ से उस ने छलनी देख ली है

इधर में ख़्वाब तेरे देखता हूँ
उधर अम्मी ने लड़की देख ली है

— Shamsul Hasan ShamS

More by Shamsul Hasan ShamS

Other ghazal from the same pen

See all from Shamsul Hasan ShamS →

Beautiful Titliyan Shayari

Shers of beautiful titliyan.

All Beautiful Titliyan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling