ख़्वाब वैसे तो इक इनायत है

आँख खुल जाए तो मुसीबत है

जिस्म आया किसी के हिस्से में
दिल किसी और की अमानत है

जान देने का वक़्त आ ही गया
इस तमाशे के बा'द फ़ुर्सत है

उम्र भर जिस के मश्वरों पे चले
वो परेशान है तो हैरत है

अब सँवरने का वक़्त उस को नहीं
जब हमें देखने की फ़ुर्सत है

उस पे उतने ही रंग खुलते हैं
जिस की आँखों में जितनी हैरत है

— Shariq Kaifi

More by Shariq Kaifi

Other ghazal from the same pen

See all from Shariq Kaifi →

Badan Shayari

Shers of badan.

All Badan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling