यूँ मायूसी के सांचे में ना ख़ुद को ढालिए

दोस्तों के साथ बैठ कर ग़मों को निकालिए

खिले थे फूल कितने बाहर-ए-चमन में मगर
जुनून-ए-इश्क़ में तो आपने काँटे उठा लिए

अब जो यारों की महफ़िल है तो ज़ाम भी होंगे
अभी अपने क़दमों को ज़रा बहकने से संभालिए

कितने बेमुरव्वत होंगे वो लोग जो उस का नाम लेंगे
अपनी बर्बादी के लिए अपना ही नाम उछालिए

गर जो बाकी हो अभी भी उम्मीद-ए-वफ़ा कहीं
मेरी मानिए तो जनाब आप इक कुत्ता पालिए

नहीं मिलेगा सुकून इस मतलबी दुनिया से आप को
अपनी ख़ुशियों को "निहार" अपने अंदर ही खंगालिए

— Shashank Tripathi

More by Shashank Tripathi

Other ghazal from the same pen

See all from Shashank Tripathi →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling