lafz saare dhare ke dhare hi rahe | लफ़्ज़ सारे धरे के धरे ही रहे

  - Shubham Dwivedi

लफ़्ज़ सारे धरे के धरे ही रहे
वो खड़े थे खड़े के खड़े ही रहे

उनके मरहम में वो बात थी ही नहीं
ज़ख़्म मेरे हरे के हरे ही रहे

चैन की साँस लेने की फ़ुर्सत न थी
आशिक़ी में मेरे हादसे ही रहे

मैंने सोचा था है इल्म थोड़ा मगर
शायरी में मेरे मस'अले ही रहे

लोग आते रहे फूल चुनते रहे
ऐ 'शुभम' तुम भले के भले ही रहे

  - Shubham Dwivedi

Zakhm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shubham Dwivedi

As you were reading Shayari by Shubham Dwivedi

Similar Writers

our suggestion based on Shubham Dwivedi

Similar Moods

As you were reading Zakhm Shayari Shayari