hote hain mujh se roo-b-roo azaar jaa-b-jaaus par tere sitam hain mere yaar jaa-b-jaa | होते हैं मुझ से रू-ब-रू आज़ार जा-ब-जा

  - Sohil Barelvi

होते हैं मुझ से रू-ब-रू आज़ार जा-ब-जा
उस पर तेरे सितम हैं मेरे यार जा-ब-जा

कार-ए-जहाँ को छोड़ तुम्हारी तलाश की
तुम को भी हारे ढूँढ के सरकार जा-ब-जा

ढूँढा अकेले तन्हा हकीमों को शहर भर
फिरता रहा अकेले ही बीमार जा-ब-जा

सोहिल न जाने 'इश्क़ में कब आएगा वो दिन
लैला पुकारे क़ैस को सरशार जा-ब-जा

  - Sohil Barelvi

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari