jin ko jaana hai chale jaayenge jaane waale | जिन को जाना है चले जाएँगे जाने वाले

  - Sohil Barelvi

जिन को जाना है चले जाएँगे जाने वाले
लौट कर अब नहीं दिन आने पुराने वाले

रूठ जाते हैं समझते ही नहीं हैं हालात
मेरी सुनते ही नहीं अपनी सुनाने वाले

अपनी कश्ती को डुबोने में लगा था मैं भी
शुक्रिया तेरा मिरा हाथ बटाने वाले

मेरी हालत पे तरस खाएँगे छुप जाएँगे
दर्द मेरा नहीं समझेंगे ज़माने वाले

अपनी कश्ती में जगह हम को भी दे दे थोड़ी
नाख़ुदा हम भी हैं उस पार को जाने वाले

अपनी क़िस्मत का लिखा जब भी मिटाना चाहा
आ गए सामने आइना दिखाने वाले

जब से नाकाम हुआ हूँ मैं यही लगता है
अब नहीं 'इश्क़ में दिल जान लुटाने वाले

इस लिए भी नहीं पड़ता है कलेजा ठंडा
मर चुके हैं मुझे सीने से लगाने वाले

  - Sohil Barelvi

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari