meraa apna meraa apna hua naiiñ | मेरा अपना मेरा अपना हुआ नईं

  - Sohil Barelvi

मेरा अपना मेरा अपना हुआ नईं
मेरा दिल फिर भी अपने से जुदा नईं

बुरे हालात में भी एक ही है
हमारा दूसरा कोई ख़ुदा नईं

बहुत नाराज़ हूँ मैं अपने रब से
मेरे लब पर कोई भी अब दुआ नईं

मेरी आवाज़ सुन कर आज फिर से
कोई खिड़की कोई दर वा हुआ नईं

गुमाँ होता रहा इक रफ़्तगाँ का
वो मेरे सामने था पर दिखा नईं

मैं थोड़ी दूर जाना चाहता हूँ
अभी ज़ुल्फ़ें मेरे रुख़ से हटा नईं

  - Sohil Barelvi

Ibaadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Ibaadat Shayari Shayari