main kis munh se kahooñ ab laut aa tu | मैं किस मुँह से कहूँ अब लौट आ तू

  - Sohil Barelvi

मैं किस मुँह से कहूँ अब लौट आ तू
मिरे नज़दीक था तो और था तू

किसी सूरत तिरे जैसा नहीं हूँ
मुझे जी भर के बेशक आज़मा तू

मुझे तुझ में फ़क़त तू दिख रहा है
मगर दूजे को मुझ में देखता तू

चले जाना अगर रुकना नहीं है
मगर चारा बता जा ज़ख़्म का तू

  - Sohil Barelvi

Teer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Teer Shayari Shayari