musalsal teergii kam ho rahi hai | मुसलसल तीरगी कम हो रही है

  - Sohil Barelvi

मुसलसल तीरगी कम हो रही है
मुझे अब रौशनी चुभने लगी है

मेरे जीवन की नाजुक़ झोपड़ी बस
तेरी यादों की लकड़ी पर रुकी है

मेरे पहलू से उठते ही उसे अब
ज़माने की हवा लगने लगी है

मुसव्विर रास्ते में सो गया है
तेरी तस्वीर पूरी हो रही है

तुम्हीं ख़ामोश हो कमरे में सोहिल
पस-ए-दीवार दुनिया बोलती है

  - Sohil Barelvi

Raat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Raat Shayari Shayari