अगर बे-वफ़ा वो सितमगर न होता

मोहब्बत का इल्ज़ाम मुझ पर न होता

हवा मेरे अपनों ने दी थी नहीं तो
जलाया किसी ने मिरा घर न होता

नहीं सीखता उठ खड़ा होना गिरकर
लगा पाँव में गर वो पत्थर न होता

तुम्हें नाज़ है हुस्न पर तो सुनो तुम
मुझे भी जुदाई का अब डर न होता

— Shashank Shekhar Pathak

More by Shashank Shekhar Pathak

Other ghazal from the same pen

See all from Shashank Shekhar Pathak →

Taareef Shayari Collection

Shers of taareef shayari collection.

All Taareef Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling