hijr baksha kabhi visaal diya | हिज्र बख़्शा कभी विसाल दिया 'इश्क़ ने जो दिया कमाल दिया

  - Taimur Hasan

हिज्र बख़्शा कभी विसाल दिया 'इश्क़ ने जो दिया कमाल दिया

एक ख़त जो सँभालना था मुझे
जाने मैं ने कहाँ सँभाल दिया

शुक्र उस का करूँँ अदा कैसे
जिस ने हैरत दी और सवाल दिया

मेरी क़िस्मत का फ़ैसला उस ने
म'रज़-ए-इल्तवा में डाल दिया

ख़ुद किया फ़ैसला ख़िलाफ़ अपने
मुश्किलों से उसे निकाल दिया

सब को दिल की बताता था 'तैमूर'
मैं ने पूछा तो हँस के टाल दिया

  - Taimur Hasan

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Taimur Hasan

As you were reading Shayari by Taimur Hasan

Similar Writers

our suggestion based on Taimur Hasan

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari