कल तक जो शख़्स साथ मेरे था चला गया

ऐसा लगा कि आँख में तिनका चला गया

मिलने वो आए और अकेले ही आए हैं
या'नी कि कैच छूट के चौका चला गया

मैं बोल जब रहा था नहीं रोक पाए वो
सो रात भर मैं शे'र सुनाता चला गया

कमज़ोरियाँ बता के उसे सोचता हूँ मैं
आटे में पानी हद से ज़ियादा चला गया

बे-फ़िक्र था 'तनोज' ख़बर ही नहीं हुई
वो पास आया, दिल को निकाला, चला गया

— Tanoj Dadhich

More by Tanoj Dadhich

Other ghazal from the same pen

See all from Tanoj Dadhich →

Akhbaar Shayari

Shers of akhbaar.

All Akhbaar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling