aaj jin jheelon ka bas kaaghaz men naksha rah gaya | आज जिन झीलों का बस काग़ज़ में नक़्शा रह गया

  - Tehzeeb Hafi

आज जिन झीलों का बस काग़ज़ में नक़्शा रह गया
एक मुद्दत तक मैं उन आँखों से बहता रह गया

मैं उसे ना-क़ाबिल-ए-बर्दाश्त समझा था मगर
वो मेरे दिल में रहा और अच्छा ख़ासा रह गया

वो जो आधे थे तुझे मिलकर मुक़म्मल हो गए
जो मुक़म्मल था वो तेरे ग़म में आधा रह गया

  - Tehzeeb Hafi

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari