nahin tha apna magar phir bhi apna apna laga | नहीं था अपना मगर फिर भी अपना अपना लगा

  - Tehzeeb Hafi

नहीं था अपना मगर फिर भी अपना अपना लगा
किसी से मिल के बहुत देर बाद अच्छा लगा

तुम्हें लगा था मैं मर जाऊँगा तुम्हारे बग़ैर
बताओ फिर तुम्हें मेरा मज़ाक कैसा लगा

तिजोरियों पे नज़र और लोग रखते हैं
मैं आसमान चुरा लूँगा जब भी मौक़ा लगा

दिखाती है भरी अलमारियाँ बड़े दिल से
बताती है कि मोहब्बत में किसका कितना लगा

  - Tehzeeb Hafi

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tehzeeb Hafi

As you were reading Shayari by Tehzeeb Hafi

Similar Writers

our suggestion based on Tehzeeb Hafi

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari