आँख की खिड़कियाँ खुली होंगी

दिल में जब चोरीयाँ हुई होंगी

या कहीं आइने गिरे होंगे
या कहीं लड़कियाँ हँसी होंगी

या कहीं दिन निकल रहा होगा
या कहीं बस्तियाँ जली होंगी

या कहीं हाथ हथकड़ी में क़ैद
या कहीं चूड़ियाँ पड़ी होंगी

या कहीं ख़ामुशी की तक़रीबात
या कहीं घंटियाँ बजी होंगी

लौट आएँगे शहर से भाई
हाथ में राखियाँ बँधी होंगी

उन दिनों कोई मर गया होगा
जिन दिनों शादियाँ हुई होंगी

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Sazaa Shayari

Shers of sazaa.

All Sazaa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling