kisi ka pyaar paana chahta hooñ | किसी का प्यार पाना चाहता हूँ

  - ABhishek Parashar

किसी का प्यार पाना चाहता हूँ
किसी से दिल लगाना चाहता हूँ

ग़म-ए-दिल को भुला कर दोस्तों अब
मैं खुल कर मुस्कुराना चाहता हूँ

मोहब्बत और उलफ़त से किसी को
मैं भी अपना बनाना चाहता हूँ

मोहब्बत से किसी पापा की प्यारी
परी पे हक़ जताना चाहता हूँ

मुझे भी प्यार से अब देखे कोई
मैं अपने ग़म भुलाना चाहता हूँ

यक़ीं कर इस दफ़ा रिश्ता किसी से
मैं भी दिल से निभाना चाहता हूँ

  - ABhishek Parashar

Bahan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Bahan Shayari Shayari