तुम भी मुझ को भुला नहीं पाई

ठीक से मुस्करा नहीं पाई

हँसते हँसते छलक गए अरमाँ
आँसुओं को छुपा नहीं पाई

आज भी ठीक से लिपस्टिक को
होंठों पर तुम लगा नहीं पाई

कोई चाहेगा इस क़दर तुम को
इश्क़ में दिल छुपा नहीं पाई

आँख में थे कई हसीं सपने
डूबनें से बचा नहीं पाई

— Umesh Maurya

More by Umesh Maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Umesh Maurya →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling