कोई अच्छा बहाना चाहता है

मुझे नीचा दिखाना चाहता है

मुझे आभास होता है कि जैसे
तू मुझ से जी छुड़ाना चाहता है

नहीं मुमकिन है ये लेकिन किनारा
नदी के साथ जाना चाहता है

बजाते थे जिसे मोहन मेरा मन
वही बंसी बजाना चाहता है

उसे मालूम है मैं साथ हूँ पर
मुझे वो आजमाना चाहता है

— Vikas Sahaj

More by Vikas Sahaj

Other ghazal from the same pen

See all from Vikas Sahaj →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling