जी हमी हैं मुहब्बत के मारे हुए

दिल के टूटे हुए जाँ से हारे हुए

जिन से बरसों की पहचान थी छुट गई
अजनबी आज से हम तुम्हारे हुए

इस ज़मीं को भी हम रास आए नहीं
हम वही हैं फ़लक से उतारे हुए

एक दिन आई दुनिया लिए अपने ग़म
हम भी बैठे थे दामन पसारे हुए

दिल जो टूटे नहीं ख़ाक में मिल गए
दिल जो टूटे फ़लक के सितारे हुए

दोष सारा हमारे जुनूँ को न दो
उन की जानिब से भी कुछ इशारे हुए

इक नज़र के तक़ाज़े पे सब ने कहा
हम तुम्हारे हुए हम तुम्हारे हुए

— Vishal Bagh

More by Vishal Bagh

Other ghazal from the same pen

See all from Vishal Bagh →

Aasman Shayari

Shers of aasman.

All Aasman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling