अपनी आदत से मजबूर हूँ मैं

इस लिए तुम से भी दूर हूँ मैं

आज बदनाम कर दो मुझे तुम
कुछ ज़ियादा ही मशहूर हूँ मैं

रात को मुझ से वो कह गया है
ग़ौर से देखना नूर हूँ मैं

आज अंदर मिरे मैं नहीं हूँ
अब लगे है कि भरपूर हूँ मैं

— Vishesh asthana

More by Vishesh asthana

Other ghazal from the same pen

See all from Vishesh asthana →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling