Chandrajeet Regar

@chandrajeetregar

Chandrajeet Regar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Chandrajeet Regar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

15

Likes

16

Shayari
Audios
  • Sher(10)
  • Ghazal(5)

Sher

ले डूबी है बीच भँवर में इक रिश्ते को मायूसी कुछ हल्के शब्दों का मैसेज इतना भारी होता है — Chandrajeet Regar
बस यही सोच कर हम तुझे छूने से डरते हैं ये सुना है तेरे रंग ख़ुद देवता भरते है — Chandrajeet Regar
पेड़ लगाओ दश्त बचाओ दोस्त जंगल आख़िर जंगल होता है — Chandrajeet Regar
कितनी हैरत से हमें देखती है दुनिया हम भी दुनिया को हैरत से देखते हैं — Chandrajeet Regar
कभी कभी लगता है दुनिया में कुछ भी नईं फिर मैं सोचता हूँ दुनिया में तू तो है ही — Chandrajeet Regar
अब शे'र भी नहीं लिख पाते हम अश्क छलक पड़ते हैं आँखों से — Chandrajeet Regar
है बस्ती को ज़रूरत तेरी अर तू जा रहा है यार के या'नी इस बरस भी गाँव में बारिश नहीं होगी — Chandrajeet Regar
बदल जाता है सब कुछ माज़ी से बाहर निकलने पर मगर होते है कुछ इक़ नग में जो प्यारे ही रहते है — Chandrajeet Regar

Ghazal

मुझ को तो कहते हो सो जाने को नींद को भी समझाओ तुम आने को इन हाथों में बस तुम कंगन पहनो काफी है फ़ोन वक़्त बतलाने को ज़िंदा रहना कमाल होता है दोस्त हादसे तो बोलेंगे मर जाने को इक़ वीराना ढूँढ़ के दे दो उस को बा'द इस के क्या चाहिए दीवाने को ऐसे कैसे जी भर गया तुम्हारा और नहीं है क्या कुछ तड़पाने को ? जा रहे हो! ये सोच समझ कर जाना कोई रस्ता नईं, वापस आने को उस सेे पूछो तुम दुनिया के मआ'नी हाँ वही जो जाता है मय-ख़ाने को इक्कीस साल तक संजोया ख़ुद को तेरे हाथों से आख़िर लुट जाने को कितनी आसानी से सो जाते थे माँ कहती थी जब भी सो जाने को — Chandrajeet Regar