SWAPNIL YADAV 'NIL'

SWAPNIL YADAV 'NIL'

@shaapit_nil

SWAPNIL YADAV 'NIL' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in SWAPNIL YADAV 'NIL''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

16

Likes

130

Shayari
Audios
  • Sher(6)
  • Ghazal(10)

Sher

कोई छोड़ के जाए तो हैरत कैसी ख़ुद से समझौता क्या पहली बार किया — SWAPNIL YADAV 'NIL'
तुम्हारे साथ जो हँसता बहलता एक लड़का है पलटकर रो भी पड़ता है, मगर तुझ सेे नहीं कहता — SWAPNIL YADAV 'NIL'
मान कर के वफ़ा की सब शर्तें हम ने दुनिया सँभाल रक्खी है — SWAPNIL YADAV 'NIL'
न लौटोगे कभी तुम जानता हूँ ये मेरी ज़िंदगी है फ़िल्म थोड़ी — SWAPNIL YADAV 'NIL'
हम लेटे रहते हैं पी कर इतने जाम उदासी के इक साक़ी सी दुनिया आगे रक़्स हमारे करती है — SWAPNIL YADAV 'NIL'

Ghazal

जब भी मौत हमारी ख़्वाहिश दूर किनारे करती है तब दुनिया हो होकर साधू खूब ख़सारे करती है ये ख़िदमतगारी है मेरी इस दुनिया की महफ़िल में मैं अंधा हूँ पर ये दुनिया खूब शरारे करती है कहने वाले कहते हैं ये दुनिया है रंगीन बहुत एक ख्वाहिश-ए-क़ज़ा है जो बर्बाद नज़ारे करती है दोनों हाथों से ये धड़कन खूब दबा हम लेते हैं जैसे ही तक़दीर कभी नज़दीक तुम्हारे करती है हम लेटे रहते हैं पी कर कितने जाम उदासी के इक साक़ी-सी दुनिया आगे रक़्स हमारे करती है जब भी मौत का बोसा आ कर साँस उड़ाने लगता है तब तब दुनिया भी दूरी से शोख़ इशारे करती है — SWAPNIL YADAV 'NIL'